फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह के चलते टेलर ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/जालौन। घरेलू कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के दमां गांव निवासी अश्विनी (26) किराये पर रहता था और टेलरिंग का काम करता था। रविवार की शाम उसने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। उसकी शादी लगभग छह वर्ष पहले जालौन निवासी वंदना से हुई थी और वह गांव छोड़ कस्बे में ही अपने परिवार के साथ किराये से रहता था। पति पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। तीन भाई दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से मां सुनीता देवी, बेटे देव, वंश, समर का बुरा हाल है। कोतवाल शैलेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें