फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: व्यायामशाला के बहुरेंगे दिन, 12 करोड़ से होगा निर्माण

Wed, 21 Jun 2023 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नगर में युवाओं को शारीरिक रूप से तंदरुस्त बनाने के लिए वर्ष 1988 में युवा कल्याण विभाग ने रामनगर में व्यायामशाला का निर्माण कराने के बाद इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया। जिससे यह पूरी तरह से बदहाल हो गई। निर्माण अब विभाग ने इसकी सुध ली है। लगभग 12 करोड़ से बहुउद्देश्यीय व्यायामशाला बनाई जाएगी।
विज्ञापन

शहर के झांसी रोड स्थित रामनगर में वर्ष 1988 में युवा कल्याण विभाग ने व्यायामशाला का निर्माण कराया था लेकिन देखरेख के अभाव में यह जर्जर हो गया। लोगों ने इसमें लगे गेटों को तोड़ दिया। विभाग के पास लगभग 1.48 एकड़ जमीन होने के बाद भी युवाओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। जिसको देखते हुए डीएम चांदनी सिंह ने व्यायामशाला को व्यवस्थित करने निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। अब विभाग ने इसके लिए शासन से 11 करोड़ 99 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है। प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी अर्चना प्रजापति ने बताया कि शहर व्यायामशाला बनने से युवाओं के साथ साथ सभी को इसका लाभ मिलेगा। शासन से बजट मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
बनेगा ओपन जिम
प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी अर्चना प्रजापति ने बताया कि बजट मिलते ही व्यायामशाला में ओपन जिम भी बनाया जाएगा। यहीं आकर युवा अपने शरीर को फिट बना सकेंगे। व्यायामशाला के आसपास जो लोग अतिक्रमण फैलाए हैं, उनको वहां से हटवाकर चारों तरफ बाउंड्रीवॉल बनाई जाएगी। जिससे लोगों को व्यायाम करने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें