फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस में महिला का मंगलसूत्र का लूटा

विज्ञापन
घटना की शिकार महिला शारदा देवी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
पुलिस जब सड़कों पर गश्त कर रही है तो लुटेरों ने चलती बसों में वारदात करना शुरू कर दिया है। बुधवार की भरी दोपहर बस में सवार महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़कर लुटेरा चलती बस से कूद गया।
विज्ञापन

घटना कोतवाली के निकट हुई। , फिर भी सड़क पर कोई पुलिस कर्मी नहीं था। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ आरपी सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर लेकर लुटेरे की तलाश की जा रही है।
बरल गांव निवासी शारदा देवी अपने बच्चें को पढ़ाने के लिए कोंच के जवाहरनगर में किराये का मकान लेकर रह रही है।
स्कूलों में हुई छुट्टियों के कारण शारदा देवी बुधवार को दोपहर लगभग तीन बजे अपने गांव जाने के लिए बजरिया पावर हाउस के पास कोंच-कैलिया बस से प्राइवेट बस में सवार होकर बैठने ही जा रही थी कि पीछे से एक बदमाश ने उसके गले में पड़े मंगलसूत्र पर झपट्टा मारा और खींच कर चलती बस से नीचे कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलसूत्र के चीखने चिल्लाने पर जब तक यात्री कुछ समझ पाते और बस रुकती, तब तक लुटेरा सभी की आंखों से ओझल हो चुका था।
सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महिला से लुटेरे के हुलिए के बारे में पूछताछ की लकीर पीटती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें