फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में महिला का मंगलसूत्र उड़ाया

Wed, 29 Mar 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंदिर में दर्शन करने आई महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़ लिया गया। इसकी आहट लगते ही महिला के होश उड़ गए। जानकारी पर चौकी प्रभारी मनोज गुप्ता मौके पर पहुंचे और महिला से मिलकर घटना की जानकारी ली। नवरात्रि के प्रथम दिन ही नगर के मुहल्ला भवानी राम निवासी गुड्डी देवी पत्नी प्रेमनारायण बड़ी माता मंदिर में देवी के दर्शन करने गईं थी।
विज्ञापन


मंदिर में भीड़ अधिक होने वह फंस गई। धक्का मुक्की होने के दौरान किसी ने उसके गले से मंगलसूत्र खींच लिया। इस पर महिला चीखपुकार करने लगी लेकिन भीड़ में उसकी आवाज दब गई। मंदिर के बाहर आकर महिला रोने लगी इस पर वहां भीड़ जमा हो गई। सीओ संजय कुमार शर्मा ने बताया कि चेन स्नेचिंग करने वालों की तलाश की जा रही है। देवी मंदिरों पर पुलिस की तैनाती कर वह स्वयं सुरक्षा व्यवस्था को देखेंगे। लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें