फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला मंडी बंद, फसल नहीं बेच पा रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोरोना कर्फ्यू के पूर्व से ही गल्ला मंडी बंद होने से छोटे किसान परेशान हैं। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए चना, लाही आदि किसान नहीं बेच पा रहे हैं। नवीन गल्ला मंडी के व्यापारियों ने स्वत: ही 26 अप्रैल से एक सप्ताह तक अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद करने की घोषणा की थी। जब मंडी के खुलने का समय आया तभी प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना की चैन तोड़ने के लिए कोरोना कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई। ऐसे में तभी से गल्ला मंडी बंद चल रही है। मंडी के बंद होने से छोटे किसान परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

सहालग चल रही, हो रही परेशानी
प्रतापपुरा के किसान मुन्नाबाबू ने बताया कि इस समय सहालग का समय चल रहा है। छोटी मोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसान मंडी में जाकर अपनी कुछ फसल बेच देते थे और व्यापारी उन्हें नगद भुगतान कर देते थे। जिससे सहूलियत होती थी। मंडी बंद होने से ऐसे छोटे किसान परेशान हैं।
उपज घर पर रखने की मजबूरी
कुंवरपुरा के किसान अजय तिवारी ने बताया कि गेहूं तो लेबी पर बिक रहा है। लेकिन जिन किसानों के पास चना और सरसों जैसी अन्य फसल हैं वह उन्हें घर में रखने को मजबूर हैं। मंडी बंद होने के चलते फसल को कहीं बेचने के लिए नहीं ले जा पा रहे हैं। उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही मंडी खुल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें