क्षेत्रीय सांसद भानुप्रताप वर्मा ने शुक्रवार को यहां कहा कि राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के तहत कोंच मंडी का जुड़ना बड़ी उपलब्धि है। इस योजना के लागू होने के बाद यहां के किसान अंतरप्रांतीय बाजार से जुड़ कर अपनी उपज का लाभकारी मूल्य प्राप्त कर सकने की स्थिति में होंगे। वे गल्ला मंडी में राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना का शुभारंभ कर रहे थे। गल्ला मंडी में
आयोजित समारोह में विशिष्ट अतिथि सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-एनएएम) की अवधारणा के अनुसार किसानों के द्वारा बिक्री के लिए लाई जाने वाली जिंसों की ग्रेडिंग या क्वालिटी टेस्टिंग निर्धारित पैरामीटर पर की जाएगी। प्रदेश भर के व्यापारी इसमें प्रतिभाग कर सकेंगे। इससे किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य मिल
सकेगा। कार्यक्रम में मौजूद ब्लॉक प्रमुख ऐंद्र कुमार सिंह निरंजन, जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह निरंजन, सपा नेता सरनाम सिंह यादव ने भी संबोधित किया। मंडी सचिव डॉ. दिलीप कुमार वर्मा ने बताया कि इस योजना में देश भर की कुल दो सौ मंडियां हैं जिनमें प्रदेश की 66 मंडियों को रजोड़ा गया है। बुंदेलखंड में ‘क’ श्रेणी की सिर्फ पांच मंडियां और जिले की
एकमात्र कोंच मंडी इस योजना का हिस्सा बनी है। इस दौरान मंडी सचिव जालौन माधौगढ ऋषभ जैन, मंडी निरीक्षक छविराज, रविकुमार, बलवान सिंह, अशोक कुमार, अखिलेश
कुमार, अजीमखां, अशोक सिंह, हरीशंकर नगाइच, हरीशंकर कुशवाहा, रमेशचंद्र, इस्लाम, व्यापारियों में विनोद दुबेे, अजय रावत, अजय गोयल, राकेश अग्रवाल, राजीव पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।