उरई। नदी में पानी पीते समय व्यक्ति गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। जिस पर उसका शव नदी में पड़ा मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के कमठा गांव निवासी चंद्रपाल (50) गुरुवार को तबीयत खराब होने पर कोटरा दवाई लेने गया था। जब वह कोटरा क्षेत्र से निकली नदी में पानी पीने के लिए गया। तभी अचानक वह संतुलन बिगड़ने से नदी में गिर गया। जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की।
भाई आसाराम ने बताया कि बुखार आने पर वह कोटरा दवाई लेने गए थे। तभी प्यास लगने पर पानी पीने लगे तभी गिर गए। कुछ लोगों ने उन्हें बैठा देखा था तो खोजबीन के वक्त यह जानकारी दी। जब नदी में तलाश की तो उनका शव पड़ा मिला। व्यक्ति की मौत से पत्नी धनकुंवर सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।