फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कालपी क्षेत्र के ग्राम गुलौली गांव निवासी अफसार (50) कई वर्षों से कालपी के मोहल्ला रामगंज में परिवार सहित रह रहे थे। सोमवार को वह खाना खाकर कमरे में चले गए। मंगलवार की सुबह जब बेटी उन्हें जगाने के लिए कमरे में पहुंची तो दरवाजा बंद था। जब खुलवाने का प्रयास किया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो वह अंदर मृत पड़े थे। पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि वह भोगनीपुर क्षेत्र में बैनर बनाने का कार्य करते थे। और एक दिन पूर्व ही वह अपनी पत्नी को ओरछा स्थित मायके छोड़कर लौटे थे। रात में भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में अकेले सोने चले गए थे, जबकि पास के कमरे में उनके बच्चे मौजूद थे। मृतक अपने पीछे तीन बेटियां तथा एक छोटे बेटे सहित परिवार छोड़ गए हैं। उनकी मौत कैसे हुई इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें