फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कूलर का तार लगाते समय करंट से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
फोटो - 27 मृतक हरपाल सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुरा गांव में रविवार सुबह कूलर का तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से हरपाल सिंह पाल (42) की मौत हो गई।
विज्ञापन

हरपाल सिंह शनिवार रात घर में सोए थे। रविवार सुबह करीब छह बजे बिजली आने पर वह कूलर का तार बोर्ड में लगा रहे थे। इसी दौरान केबल कटी होने के कारण करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हरपाल सूरत में पानीपुरी बनाने का काम करते थे और तीन दिन पहले ही घर लौटे थे। उनके पीछे पत्नी मुन्नी देवी, 15 वर्षीय बेटी शिवानी और 13 वर्षीय बेटा शिवा हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें