फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बंबी में गिरने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। कस्बा में रेलवे स्टेशन के पास शनिवार रात बंबी में गिरने से व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई। वह सड़क किनारे बनी पुलिया पर बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह बंबी जा गिरा।
विज्ञापन


पिरौना मोहल्ला रमपुरा निवासी सरवन यादव (55) पिछले काफी समय से एट कस्बे और रेलवे स्टेशन के आसपास मांगकर गुजर-बसर करता था। पुलिस के अनुसार शनिवार रात वह कोंच रोड पर बंबी की पुलिया पर बैठकर समोसा और रोटी खा रहा था। नशे की हालत में अचानक संतुलन बिगड़ने से वह पानी में जा गिरा। पानी गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका।
रविवार सुबह करीब आठ बजे घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
ग्रामीणों के अनुसार सरवन यादव की शादी नहीं हुई थी। माता-पिता की मौत के बाद वह शराब का आदी हो गया था। बताया कि उसने अपनी संपत्ति बेच दी थी और बाद में बाबा के रूप में रहने लगा था। थाना प्रभारी शिव शंकर सिंह का कहना है कि बंबी में गिरने की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें