फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बंटवारे के विवाद में पत्नी और मासूम बच्चे के साथ पानी की टंकी पर चढ़ा युवक

विज्ञापन
फोटो- 02 पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देता सोनू। संवाद
विज्ञापन
कोंच। घर के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद से परेशान एक युवक मंगलवार सुबह पत्नी और दो साल के मासूम बच्चे के साथ तहसील परिसर के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। कोतवाली पुलिस व विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री ने युवक को काफी देर तक समझाया-बुझाया, जिसके बाद वह परिवार समेत टंकी से नीचे उतर आया।
विज्ञापन



कस्बे के गोखले नगर निवासी भगवानदास के चार पुत्र सुनील, सोनू, रामू और श्यामू हैं। बताया गया कि वर्ष 2011-12 में घर का बंटवारा हुआ था। उस समय सुनील की शादी हो चुकी थी, जबकि तीनों भाई छोटे थे। सोनू को घर का सबसे पीछे वाला हिस्सा मिला था। आरोप है कि वहां से निकलने के लिए भी पर्याप्त रास्ता नहीं दिया गया था। इसी को लेकर पिछले कई दिनों से परिवार में विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह सोनू कुशवाहा (32) अपनी पत्नी शालिनी देवी (28) और दो वर्षीय बेटे हार्दिक को लेकर भगत सिंह नगर स्थित तहसील परिसर के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया।



टंकी के नीचे उसके दो अन्य बच्चे वैष्णवी (4) और साध्वी (6) रो-रोकर माता-पिता से नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर बाद सोनू के माता-पिता और भाई भी मौके पर पहुंच गए और बंटवारे को सही तरीके से कराने की कहने लगे। सूचना पर पहुंचे कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह और विहिप जिला मंत्री साकेत शांडिल्य ने सोनू को समझाया और परिवार की समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिलाया। काफी समझाने के बाद सोनू पत्नी और बच्चे के साथ टंकी से नीचे उतर आया।
विज्ञापन




इसके बाद पुलिस और विहिप जिला मंत्री ने परिवार के सदस्यों को समझाकर रास्ते और बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद को शांत कराया। कोतवाल ने बताया कि युवक के घर पहुंचकर उनके परिजनों व युवक को समझा दिया गया है।



दो घंटे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा



कोंच। भगत सिंह नगर में बनी टंकी में दो बच्चे नीचे रो रहे थे, जैसे ही लोगों ने उन्हें देखा तो उन्होंने बताया कि उनके पापा-मम्मी ऊपर चढ़े हैं, तो वहां लोगों की भीड़ लग गई। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए। दो घंटे तक यह हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इसके बाद मामला शांत हो सका।

फोटो- 02 पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देता सोनू। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें