फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इच्छुक व्यक्ति का जॉबकार्ड बनाएं, किसी तरह का पक्षपात न करें

विज्ञापन
निरीक्षण करते बीडीओ अतिरंजन सिंह - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने शनिवार को ब्लाक क्षेत्र के ग्राम बवीना, हांसा, मवई अहीर व मदरालालपुर में हो रहे मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। कई मजदूरों की शिकायत पर सचिव व प्रधान को हिदायत दी कि इच्छुक व्यक्तियों का तत्काल जॉबकार्ड बनाएं और उन्हें रोजगार दें। किसी तरह का पक्षपात न करें वर्ना कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम बवीना में सीसी रोड व चकरोड, हांसा में सीसी रोड, मवई अहीर में बंधा निर्माण व सीसी रोड व मदरालालपुर गांव में हो रहे चेकडैम की सिल्ट सफाई आदि कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई मजदूरों ने बीडीओ से शिकायत की कि मनरेगा में रोजगार देने में जिम्मेदार पक्षपात करते हैं, जिस पर बीडीओ ने सचिव व प्रधानों को हिदायत दी कि इच्छुक व्यक्तियों का तत्काल जॉबकार्ड बनाएं और उन्हें रोजगार दें। किसी तरह का पक्षपात न करें वर्ना कार्रवाई की जाएगी।
बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों में चल रहे मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण किया है, साथ ही कार्य कर रहे श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ मास्क लगाने के निर्देश दिए हैं। पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए तालाबों में पानी भरवाने के साथ ही चेकडैमों की सफाई कराई जा रही है जिससे पेयजल की किल्लत न हो। सभी सचिवों, प्रधानों, तकनीकी सहायकों व रोजगार सेवकों को भी चेतावनी दी कि अन्य प्रांतों से आने वाले लोगों पर नजर बनाए रखें। उन्होंने प्रधानों से कहा कि जो लोग अन्य प्रांतों से पैदल व सवारी वाहनों से लौट रहे हैं। उनके लिए गांव के जिम्मेदारों की मदद से भोजन व पानी की व्यवस्था कराएं ताकि कोई भूखा प्यासा न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें