कालपी। अवैध शराब में पकड़ी गई पांच महिलाओं को गलत पता बताने पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
बतादे कि 26 फरवरी 2021 को कालपी कोतवाली क्षेत्र के लंगरपुर फातमा माता स्कूल के पास डेरे पर छापा मारा था। जिसमें अवैध शराब बनाते हुए पांच महिलाओं को पकड़कर जेल भेजा गया था। इस प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक कमल प्रताप सिंह कर रहे है। विवेचना के दौरान जांच में सामने आया कि पकड़ी गई, महिलाओं ने अपने-अपने नाम पते गलत बताकर धोखाधड़ी की है। मामले को संज्ञान में लेते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर उपनिरीक्षक कमल प्रताप सिंह ने जेल में बंद आरोपी महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। (संवाद)