फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फसल खराब होने पर फांसी लगाई

विज्ञापन
जालौनः रामश्री की फाइल फोटो। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कुठौंद(जालौन)। अन्ना मवेशियों के फसल चर जाने से परेशान महिला ने खेत में फांसी लगाकर जान दे दी। शव पेड़ पर लटकता देख अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने शव को पेड़ से उतरवाकर जांच पड़ताल की। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के निजामपुर में रहने वाले शिरोमण की 53 वर्षीय पत्नी रामश्री के पास दो बीघा जमीन थी। इसमें बाजरा की फसल बोई थी। अन्ना जानवरों ने फसल चरकर नुकसान कर दिया। वह सोमवार सुबह खेत की ओर बकरी चराने गई थीं। फसल खराब देखकर दोपहर एक बजे के करीब साफी से खेत में लगे बेरी के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। आसपास खेेतों में काम कर रहे किसानों ने महिला का शव पेड़ पर लटका देख पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि महिला के तीन पुत्र हैं। यह अलग-अलग रहते हैं। महिला का पति उससे अलग रहता है। महिला मजदूरी कर अपना भरण पोषण करती थी। थानाध्यक्ष का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें