रामपुरा। गैस चूल्हे पर ताप रही वृद्ध महिला के कपड़ों में आग लग गई। झुलस पर परिजन उसे अस्पताल लाए। वहां पर उसकी मौत हो गई।
रामपुरा कस्बा के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी लक्ष्मी सुहाने की पत्नी कुसुमलता (65) गुरुवार की रात तकरीबन 10 कमरे में रखे गैस चूल्हे से हाथ सेक रही थी। इसी दौरान उसके कपड़ों में आग लग गई। वृद्धा के चीखने चिल्लाने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे गए। परिजनों ने महिला की किसी तरह आग बुझाई उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना जैसे ही घर पहुंची तो कोहराम मच गया।