महेवा। जोल्हूपुर मदारीपुर मार्ग पर अनियंत्रित मैजिक सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकराकर पलट गई। हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसकी हालत नाजुक होने के पर डाक्टरों ने उसे उरई मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम टड़वा निवासी ड्राइवर रामनरेश पुत्र लल्लू सिंह मैजिक से भाड़ा करके वापस गांव लौट रहा था। तभी जोल्हूपुर मदारीपुर मार्ग पर महेवा के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से गाड़ी टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
उधर, आटा संवाद के अनुसार, झांसी-कानपुर हाईवे स्थित आटा टोल के पास गुरुवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिडंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार जगदीश (50) निवासी संदी घायल हो गए जबकि दूसरी बाइक पर सवार पंकज व उसकी पत्नी डोली निवासी दतिया घायल हो गए। जगदीश के पैरों में फैक्चर है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को टोल की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनो बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।