माधौगढ़। शासन के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ को कोविड एल-1 अस्पताल बना दिया गया है। अस्पताल में अब कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती किए जाएंगे। हालांकि 30 बेड वाले इस अस्पताल में वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है।
ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण तेजी बढ़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनोद कुमार राजपूत, बीडीओ दीपक कुमार यादव तहसील क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों में पांच सौ से अधिक लोगों की सैंपलिंग करवा चुके हैं। वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों को मेडिकल किट दी गई।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोविड एल-1 अस्पताल बनाय किया है। डॉ विनोद कुमार राजपूत, डॉ रामेंद्र पचौरी का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब मात्र कोरोना के मरीज ही भर्ती होंगे।
अन्य बीमारी से पीड़ित मरीज स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा में इलाज करवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि सर्वे के लिए ब्लाक में 57 स्वास्थ्य टीमों का गठन किया है, जो गांव में घर-घर जाकर लोगों की जांच कर वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करने में लगी हैं।