उरई। महिला शक्ति केंद्र की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत गोपालगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर ने बालिकाओं को लैंगिक, असमानता, शिक्षा का जीवन में महत्व, सुरक्षा, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, हेल्पलाइन नंबर, विभागीय योजनाओं, सोशल मीडिया का सदुपयोग, गुड टच एवं बैड टच, बालश्रम, बाल विवाह के दुष्परिणाम एवं सजा, भेदभाव के विषय में बताया।
उन्होंने बढ़ते बाल अपराधों की जानकारी दी। जिला समन्वयक प्रियंका द्विवेदी ने बालिकाओं को उनके अधिकारों, संतुलित भोजन आदि के बारे में बताया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या अरुणा निरंजन, शिक्षक विवेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। (संवाद)