फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल शक्ति मंत्रालय की टीम ने किया ड्रोन और जीपीएस सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालपी। नगर के ऐतिहासिक रानी लक्ष्मीबाई के किले को संरक्षित करने के लिए जलशक्ति मंत्रालय की टीम ने शनिवार को ड्रोन और जीपीएस सर्वे किया।
इस दौरान टीम ने नाव में बैठकर तमाम तकनीकी मशीनों से यमुना के जलस्तर की गहराई आदि की माप की।
बता दें कि कालपी रक्षा समिति के अध्यक्ष अशोक वाजपेयी, राजेश द्विवेदी व मनोज पांडेय ने तीन दिन पूर्व जलशक्ति मंत्री से लखनऊ में मुलाकात कर यमुना नदी को घाटों पर वापस लाने व रानी लक्ष्मीबाई के प्राचीन किले को कटाव से बचाने की मांग की थी।
जलशक्ति मंत्री के निर्देश पर संबंधित विभाग के एमडी नवीन कपूर ने शनिवार को लखनऊ से उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमटेड के सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर दिलीप कुमार गौर को टीम के साथ भेजा।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट मैनेजर व उनकी तकनीकी टीम कपिल, अजय, रवि आदि ने ड्रोन सर्वे, बेटीमेट्री सर्वे व जीपीएस सर्वे किया। नाव में बैठकर तमाम तकनीकी मशीनों से यमुना के जलस्तर की गहराई मापी और कई अन्य जांचें की। लगभग पांच घंटे तक सर्वे टीम ने हर पहलू से जांच की।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि तीन के अंदर सारी जांच रिपोर्ट एमडी को दी जाएगी। इसके बाद इस पर अग्रिम कार्रवाई होगी। इस दौरान रामप्रकाश पुरवार, मयंक श्रीवास, सुरजीत सिंह, भारत सिंह, रमन साधक, सुबोध द्विवेदी, सोनू महाराज, संदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें