कोंच। विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में रविवार को नगर में भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों रामभक्तों ने शामिल होकर अयोध्या में बनने जा रहे श्रीराम मंदिर को लेकर अपनी खुशी का प्रदर्शन किया। लगभग दो किमी के यात्रा मार्ग पर जगह-जगह छतों से महिलाओं ने पुष्प वर्षा की और भगवान राम की आरती उतारी। डीजे में बज रहे भजनों की धुनों पर युवा जमकर नाचे और जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान रहा। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, बेटियों व जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।
रविवार की दोपहर एसआरपी इंटर कॉलेज ग्राउंड से भव्य राम शोभायात्रा शुरु हुई। भगवा पगड़ियां बांधे रामभक्तों का हुजूम जय श्रीराम के उद्घोष कर रहा था। यहां से चलकर यात्रा रेलवे क्रॉसिंग, चौकी तिराहा, नगर पालिका, रामगंज बाजार, सर्राफा बाजार, मानिक चौक, लवली चौराहा, नई स्टेट बैंक, पुरानी स्टेट बैंक, सेंवढा कुआं होकर बजरिया पावर हाउस पहुंची जहां से बजरिया होकर पहाड़गांव चुंगी जाकर यात्रा का समापन हो गया। यात्रा का नेतृत्व विहिप नगर अध्यक्ष साकेत शांडिल्य, मंत्री अवधेश पटेल और उनकी टीम कर रही थी। विहिप अध्यक्ष ने बताया कि प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर यह प्रसन्नता व्यक्त करने का अपना तरीका है ताकि लोग जागरूक हो सकें और मंदिर निर्माण में अपना सहयोग करें।
यात्रा में संघ के जिला प्रचारक यशवीर, जिला कार्यवाह अनिल, विभाग कार्यवाह ओमनारायण मिश्रा, जिला संघ चालक केदारनाथ निरंजन, पूरनलाल, नरोत्तम स्वर्णकार, पवन झा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन निरंजन, देवेंद्र निरंजन, विधायक मूलचंद्र निरंजन, रामलखन औदीच्य, अभिमन्यु सिंह, सुनील लोहिया, सुशील दूरवार, महेंद्र सोनी, बसंत अग्रवाल, अनुरुद्घ मिश्रा, अमित उपाध्याय, परमाल ठाकुर, ओपी कुशवाहा, बादामसिंह कुशवाहा, अनिल पटेल, धर्मेन्द्र राठौर, रविकांत कुशवाहा, दीपक मिश्रा, मनोजभान, राजेश्वरी यादव, विकास पटेल, प्रभंजन गर्ग, संजीव गर्ग, कमलेश चोपड़ा, अमरेंद्र दुबे, उज्ज्वल दीक्षित आदि मौजूद रहे।