फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान लक्ष्मीनारायण की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। भगवान लक्ष्मीनारायण की शोभायात्रा मंगलवार को धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। जगम्मनपुर किले में प्रमोद शास्त्री एवं गोपाल शास्त्री, सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने राजा सुकृत शाह से भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा कराई। इसके बाद भगवान ने किले से जगम्मनपुर गांव भ्रमण किया। गांव में भक्तों ने जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। रामपुरा थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह फोर्स के साथ शोभायात्रा में मौजूद रहे। इस दौरान प्रमोद सिंह सेंगर, मुनीम तिवारी, दिनेश सिंह सेंगर, अनिरुद्ध सेंगर, बृजेश प्रजापति आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें