फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइक पर बैठाकर रिटायर्ड शिक्षक की जेब से 40 हजार निकाले, रिपोर्ट

Fri, 11 Apr 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। घर पहुंचने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे सेवानिवृत्त शिक्षक को दो युवकों ने बाइक पर बैठा लिया। शिक्षक को अहसास हुआ कि युवक शराब के नशे में हैं तो वह बाइक से उतर गए। युवकों ने शिक्षक की जेब से 40 हजार रुपये निकाल लिए। शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम औरेखी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक गोकुलदास (70) गांव से अपने पेंशन के खाते से रुपये निकालने के लिए इंडियन बैंक की मंडी शाखा बस से आए थे। बैंक से रुपये निकालकर उन्होंने अपनी जेब में रख लिए और देवनगर चौराहे पर घर पहुंचने के लिए किसी वाहन का इंतजार करने लगे। तभी बाइक सवार दो युवक आए और शिक्षक को नमस्कार किया।
युवकों ने कहा कि वह भी औरेखी जा रहे हैं तो वह उन्हें गांव छोड़ देंगे। अन्य कोई वाहन न आता देख शिक्षक उनकी बाइक पर बैठ गए। एक युवक बाइक चला रहा था जबकि दूसरा युवक शिक्षक के पीछे बैठ गया। जब वह बाइक से छहपुला के पास पहुंचे तो शिक्षक को शराब की बदबू आई। इसके बाद उन्होंने युवकों से वहीं उतारने के लिए कहा। जिस पर युवकों ने बाइक रोककर उन्हें छहपुला के पास उतार दिया।
विज्ञापन

इसी दौरान एक युवक ने शिक्षक की जेब में पड़े 40 हजार रुपये निकाल लिए। बाइक से उतरने के बाद जब शिक्षक ने जेब टटोली तो उनकी जेब में पड़े रुपये गायब थे। रुपये गायब हुए देख वह परेशान हो गए। तब तक बाइक सवार दोनों युवक वहां से भाग गए थे। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें