कोंच। कोंच और नदीगांव पुलिस ने तमाम जुआरियों को पकड़ कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।
मुखबिर की सूचना पर कोंच कोतवाल इमरान खान के निर्देशन में मंडी चौकी प्रभारी अशोक कुमार कुशवाहा, सिपाही शिवचरण, अजय यादव, रोहित कुमार आदि ने मार्कंडेयश्वर तिराहे के पास छापा मार कर जुआ खेल रहे तीन जुआरियों रामकुमार, विनय, जफर को दबोच लिया। माल फड़ से 5550 रुपये तथा जमा तलाशी में 970 रुपये बरामद हुए। जुआरियों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
उधर, नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम छतारेपुरा में बुधवार शाम एसएचओ विनय दिवाकर ने एसआई वंशराज यादव, मदन पाल, जितेंद्र सिंह तथा हमराही राजकमल, ओमप्रकाश के साथ छापा मारकर चंद्रशेखर जाटव, अवनीश जाटव, कुलदीप जाटव, सुनील जाटव, अनिल जाटव, जसवंत जाटव को जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया। माल फड़ से 1900 रुपये और जामा तलाशी में 670 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने लॉक डाउन उल्लंघन मामला दर्ज किया है।
जुआ फड़ पर छापा मारा, अंधेरे का फायदा उठाकर जुआरी भागे
सिरसा कलार। थानाक्षेत्र के जहटौली भिटारी गांव में जुआ होने की सूचना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी। पुलिस ने बुधवार देर रात गांव के बीच खेतों में हो रहे जुआ फड़ की घेराबंदी की, लेकिन जुआरी भाग गए। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह का कहना है मुखबिर की सूचना सटीक थी। लेकिन खेतों में लगे कंटीले तारों व अंधेरा होने की वजह से जुआरी मौके से भाग गए हैं। वहीं गांव के लोगों में चर्चा है यह जुआ फड़ काफी पुराना है। गांव में लगातार जुआ होने से कई परिवार तबाह हो चुके हैं। संवाद