फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सूने घर में टूटा ताला, चोरों ने पार की नकदी और जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सूने घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए। गृहस्वामी जब घर लौते तो कमरे का टूटा ताला व बिखरा सामान देख भौचक्का रह गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी दशरथ कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 28 जनवरी को वह अपनी पत्नी के साथ अपने गांव डकोर कोतवाली क्षेत्र के गोरन गया था।
घर पर कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाकर घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा सोने का हार, मंगलसूत्र, सुई धागा, ओम आकृति का लॉकेट, बृजबाला, दो अंगूठी, पायल, बिछिया व करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। घर पर सिर्फ बिखरा सामान व कमरे का टूटा ताला था। मामले की पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल वीरेंद्र पटेल का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें