उरई। इंडियन बैंक की ओर से जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन तुलसीधाम सभागार में हुआ।
इसमें बैंक योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही लाभार्थियों को ऋण के स्वीकृत पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में इंडियन बैंक के महाप्रबंधक पंकज त्रिपाठी ने उपभोक्ताओं से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
उन्होंने कहा कि शासन ने उपभोक्ताओं के लिए कई योजना दी है। जिससे वह अपना व्यापार ओर मजबूर कर सकते हैं। सभी लोगों से सीधे संवाद करके उसकी समस्या दूर की जाती है। इस दौरान झॉसी मंडल प्रमुख संतोष महाराणा, उप मंडल प्रमुख सजीव कुमार, एलडीएम संदीप सिन्हा, उपायुक्त एनआरएलएम दिनेश यादव, शाखा प्रबंधक गौरव पटेल आदि मौजूद रहे।
रुदौली में स्थित पचलो झील।- फोटो : संवाद