फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर ने बाइक में मारी टक्कर, बाबा की मौत, नाती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार/कुठौंद। बाइक सवार दो लोगों को लोडर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे नाना और नाती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया और घायल युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के लोहई गांव निवासी विजय नारायण दीक्षित (70) रविवार को बाइक से अपने नाती रोहित (23) के साथ रविवार को अपनी ससुराल किरवाहा जा रहे थे। रास्ते में गोरा राठौर गांव के पास उनकी बाइक में पीछे से लोडर ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसा देख लोगों में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि विजय खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। दो पुत्र हैं। मौत से परिजनों में कोहराम है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। वहीं टक्कर मारने वाला चालक लोडर मौके पर छोड़कर भाग गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें