फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा मवेशियों ने ज्वार, बाजरा,धान की 25 बीघा फसल रौंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। छुट्टा जानवरों की धमाचौकड़ी लगातार जारी है। शनिवार सुबह छुट्टा मवेशियों के झुंड ने सात किसानों की 25 बीघा ज्वार, बाजरा और धान की फसल रौंद दी। किसानों ने पुलिस को शिकायतीपत्र सौंपकर पशु पालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ताहरपुर के मजरा मुमताजाबाद निवासी हसीब बेग, बाबू शेख, आरिफ, अबूबकर, रईस, फहीम आदि किसानों ने पुलिस को बताया कि गांव के पशुपालक मवेशियों का दूध निकालने के बाद छोड़ देते हैं।
मवेशी खेतों पर फसल का नुकसान कर रहे हैं। विरोध करने पर लड़ाई झगडे़ पर आमादा हो जाते हैं। किसानों ने छुट्टा मवेशियों को गोशाला में बंद करवाने की मांग की है। प्रशासन की लाख कवायद के बाद भी अन्ना मवेशियों पर अंकुश नहीं लगाया जा सका है। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा ने बताया कि पशुपालकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें