फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन बाद भी हत्यारोपी पति पुलिस पकड़ से है दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पारिवारिक विवाद के चलते नौ दिन पहले पत्नी की हत्या के बाद से फरार हत्यारोपी पूर्व प्रधान पति का पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं खोज सकी है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के हिम्मतपुरा गांव निवासी पूर्व प्रधान रामप्रकाश ने अपनी 43 वर्षीय पत्नी संगीता की 31 सितंबर की रात सोते समय कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश शुरू की। घटना के अगले दिन उसके चप्पलें और साफी यमुना के जुहीका पुल पर पुलिस को मिली थीं। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

लोगों में चर्चा थी कि हत्यारोपी यमुना में कूद गया होगा, लेकिन उसका शव न मिलने के कारण पुलिस इसे हत्यारोपी की चाल मान रही है। थानाध्यक्ष राजीव सिंह बैस के अनुसार तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। उसकी औरेया में कई रिश्तेदारी का पता चला है, जहां तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें