फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कमियां मिलने पर शराब दुकानों से वसूला गया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने शराब की दुकानों पर सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार की देर शाम एसडीएम ज्योति सिंह और सीओ परमेश्वर प्रसाद ने आबकारी अधिकारी के साथ तहसील क्षेत्र में मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों पर दुकानों से 17 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने रैंडम आधार पर लगभग आधा दर्जन देसी एवं कंपोजिट शराब दुकानों की जांच की। जांच में देसी शराब दुकान संख्या कोंच-2 पर रजिस्टर अधूरा पाया गया। इस कमी के लिए 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त, दुकान में गंदगी मिलने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगा। वहीं, देसी शराब दुकान संख्या कोंच-3 में निकासी पास के रखरखाव में लापरवाही पाई गई। इस पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें