फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: लाइनमैन ने रुपये छीनने व मारपीट का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। लाइनमैन ने रुपये छीनने व मारपीट का आरोप लगाते हुए रविवार को पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खुटमिली निवासी सूरज कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 26 जुलाई की शाम करीब सात बजे वह उदनपुर में विद्युत खंभे पर चढ़कर मरम्मत कार्य कर रहा था। इसी दौरान जैसकपुर गांव निवासी बाइक से तीन लोग पहुंचे और उसकी बाइक में टक्कर मार दी। उसने विरोध किया तो युवकों ने जेब में रखे 4950 रुपये, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड भी छीन लिए। उसने डायल 112 पर सूचना देने के लिए मोबाइल निकाला तो इन लोगों ने मोबाइल भी छीन कर तोड़ दिया। शोर सुनकर जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो सभी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि सभी शराब पीकर सभी का विवाद हुआ है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें