फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: उरई व माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को झांसी मंडल के भाजपा विधायकों से साथ मुलाकात की। इस दौरान उरई विधानसभा से सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा व माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन भी शामिल हुए। दोनों विधायकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने क्षेत्रों से संबंधित विकास कार्यों का खाका रखा। इस पर सीएम ने 200 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को दोनों विधानसभाओं के लिए मंजूरी दे दी।
विज्ञापन

दिन भर चली इस बैठक में क्षेत्रावार समस्याओं को विधायकों ने सीएम के सामने रखा। सदर विधायक गौरीशंकर ने इस दौरान सीएम को अपने विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की समस्याएं बताईं। अटरिया से नसीरपुर, बसोव से पिंडारी, शहजादपुरा से खर्रा, खरुसा से कपासी, पतरिया से छिरावली संपर्क मार्ग, औंता से कारे बाबा, नरी से बसोव, बिनौरा से टिकटोली, रूरा मल्लू से हरकौती, रगौली से साधारा, सीकरी से जालौन, ददरी से इमलिया पुल, कुकरगांव से शहजादपुरा से खर्रा संपर्क मार्ग की खस्ता हालत के बारे में बताया।
माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने भी क्षेत्र की सड़कों व क्षेत्रों के कई विकास कार्यों को कराए जाने की बात रखी। सीएम ने ज्यादातर मांगों पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें