फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गेहूं भीगा

विज्ञापन
कदौरा मंडी परिसर के अंदर आने से गिरा पड़ा पेड़ - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। कस्बे में देर रात आई आंधी पानी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई जगह लोगों के टीन टप्पर उड़ गए, तो गल्ला मंडी में खुले में रखा क्विंटलों गेहूं भीग गया। आंधी में क्षेत्र में कई गांव पेड़ भी गिर गए। जिससे मुख्य मार्ग भी पूर्णता ठप हो गया। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि आंधी पानी से क्षेत्र में कही कोई जनहानि की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार रात तेज आंधी पानी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों के घरों के ऊपर रखे टीन शेड उड़ गए। आंधी-पानी से गल्ला मंडी स्थित खरीद केंद्रों पर बोरियों में रखा गेंहूं पानी की बौछार से भीग गया। वहीं मंडी में आधा दर्जन छायादार पेड़ भी टूट गए। इसके साथ ही कान्हा गोशाला में भी मवेशियों के लिए बनाए गए टिन शेड टट्टर आदि पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गए जिनको सही करने में गोशाला कर्मियों को खासी मसक्कत करने पड़ी। वही जबकि क्षेत्र के परोसा, इटौरा बावनी, हरचंदपुर, इकौना, कुशमरा बावनी, उदनपुर, चतेलाए पाली व बसरेही गांव में भी पेड़ गिर गए, जिससे लोगों को आवागमन में काफ ी परेशानी हुई।
मंडी प्रभारी सचिव आनंद कुमार ने बताया कि हाल में रखा गेहूं बौछार की वजह से भीगा है जिसको केंद्र प्रभारी मजदूरों की मदद से हटवा रहे है। वही नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तेज आंधी से टट्टर व टीन शेड उड़ कर गिर गया था। जिसको कर्मचारियों की मदद से सही करवाया जा रहा है।

कदौरा में आंधी से उड़े टीन को समेटते गौशाला कर्मचारी- फोटो : ORAI

कदौरा क्रय केंद्र में पानी से भीगा रखा गेहूं- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें