फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नोटिस के तीन माह बाद बननी शुरू हुई सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। गुणवत्ता विहीन सड़क बनाए जाने की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की। अफसरों ने लापरवाही को संज्ञान में लिया। ठेकेदार ने तीन माह तक अफसरों के नोटिस पर अमल नहीं किया। दोबारा फटकार के बाद अब सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

24 लाख रुपये से आटा-बीजापुर रजबहा संपर्क मार्ग की पांच किलोमीटर सड़क की मरम्मत का कार्य एक दिसंबर को नहर विभाग ने पूरा किया था। मानकों की अनदेखी कर बनाई गई सड़क 15 दिनों में ही कई जगह उखड़ गई। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर इसका विरोध किया। तो अमर उजाला ने 11 दिसंबर 2023 के अंक में समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद विभाग हरकत में आया। विभाग ने ठेकेदार को नोटिस भेजा। फिर से काम करने के निर्देश दिए गए। पेमेंट रोक दिया गया।
विज्ञापन

नहर विभाग के अधिशासी अभियंता धर्मघोष का कहना है कि सड़क पूरी पांच किलोमीटर सड़क मरम्मतीकरण शुरू करा दिया गया है जल्द ही सड़क बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें