फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दालों के दाम गिरे, सरसों का तेल भी हुआ सस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। काफी समय बाद रसोई के बजट में सुधार देखने को मिला है। दालाें व खाद्य तेलों के दाम में गिरावट आने से ऐसा हुआ है। सर्दी के सीजन में नया स्टॉक आने से व्यापारियों ने कम दाम पर बिक्री शुरू कर दी है। इसका सीधा लाभ आम लोगों को हो रहा है।
विज्ञापन


सर्दी से पहले खाद्य पदार्थों के दाम काफी ज्यादा थे। सब्जी से लेकर दाल, सरसों का तेल समेत अन्य खाद्य सामग्री महंगाई की आंच में झुलस रही थीं। दाल और तेल पर महंगाई बढ़ने से मध्यमवर्गीय लोगों का बजट बिगड़ गया था। दिसंबर में दाम नीचे आए हैं। व्यापारियों के अनुसार उत्पादन अच्छा होने से दाम कम हुए हैं। पैकेट के साथ ही सरसों के खुले तेल पर 20 रुपये कम हुए हैं। खुला तेल पहले 180 रुपये प्रति किलो बाजार में बिक रहा था, अब यह 160 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।

इधर, दालें सस्ती होने से भी लोगों को थोड़ी राहत मिली है। पिछले महीने से दालों व खाद्य तेलों के दाम में गिरावट आई है। उड़द की दाल के दाम में तो 40 रुपये प्रति किलोग्राम तक की कमी हुई है। इसी तरह अन्य दालें भी 20 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हुई हैं।
विज्ञापन

बोले व्यापारी
दालों का अच्छा उत्पादन हुआ है। बाजार में इनकी उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है। इसलिए दामों में कमी आई है। दालों की बिक्री बढ़ रही है। राकेश गुप्ता, दाल व्यापारी
सरसों का तेल 190 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया था, पर पिछले कुछ समय से 180 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। अब यह 160 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है।-श्रीकृष्ण पोरवाल, खाद्य तेल व्यापारी
विज्ञापन


खाद्य सामग्री के दाम (प्रति किलोग्राम)


दाल-पहले-अब



अरहर 140 120



मसूर 140 120



चना 100 80



उड़द 140 100



सरसों का तेल 180 160
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें