फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: लंबित मांगों के लिए लेखपालों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई ने शनिवार को अपनी लंबित मांगों के समाधान के लिए उप जिलाधिकारी अभिनव कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अंतरमंडलीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोलने की मांग की।
विज्ञापन



लेखपालों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें शीघ्र नहीं मानी गईं तो पांच अगस्त से आंदोलन शुरू किया जाएगा। तहसील अध्यक्ष चंद्रप्रकाश साहू और मंत्री दिलीप पटेल के नेतृत्व में लेखपालों ने यह ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि गृह मंडल में स्थानांतरण की मांग लंबे समय से लंबित है। शासन से पात्र लेखपालों को गृह मंडल में स्थानांतरण का अवसर देने की अपील की गई। आंदोलन के तहत लेखपाल केवल अपने मूल हल्के का कार्य करेंगे। वे अतिरिक्त हल्के का कार्य पूरी तरह से बहिष्कृत कर उसका बस्ता जमा कर देंगे। ज्ञापन सौंपते समय तहसील क्षेत्र के कई लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें