फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कपड़े फैलाते वक्त छत से गिरकर वकील की मौत

Sat, 25 May 2024 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कपड़े फैलाते समय छत से गिरकर वकील की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी आस नारायण तिवारी उर्फ मुन्ना (55) जालौन में वकालत करते थे। गुरुवार को कपड़े सुखाते वक्त वह छत से गिर गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि जब वह छत से गिरे तब घर के सभी लोग अंदर थे। वह गीले कपड़ों को डालने छत पर गए थे। तभी हादसा हो गया। उनके एक पुत्र है। पुत्री की शादी हो चुकी है। वकील की मौत से परिजनों में शोक का माहौल है। कोतवाल वीरेंद्र पटेल का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें