फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रकवि की जयंती पर जिले भर में कार्यक्रम

Wed, 03 Aug 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर शहर में शोभायात्रा निकालते संगठन के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्र कवि मैथिलीशरण गुप्त की 130वीं जयंती बुधवार को शहर में धूमधाम से मनाई गई। भारत विकास परिषद के बैनर तले कई संगठनों द्वारा दिन भर कार्यक्रम आयोजित किए गए। सबसे पहले गहोई धर्मशाला में पुष्पांजलि सभा हुई। इसके बाद जिला अस्पताल में फल वितरण, एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। शाम को शहर में भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन


निकाली गई। राष्ट्रकवि की जयंती पर सबसे पहले गहोई धर्मशाला में पुष्पांजलि सभा हुई। इसमें मैथिलीशरण गुप्त के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और समाज सुधार की दिशा में उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद भारत विकास परिषद, व्यापार मंडल आदि संगठनों द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। इसके उपरांत झांसी रोड स्थित

बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में पौधरोपण किया गया। यहां भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पौधे रोपकर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। इस दौरान भारत विकास परिषद के बुंदेलखंड प्रांत मंत्री इं. अजय इटौरिया ने कहा कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। भारत विकास परिषद राष्ट्रकवि शाखा के अध्यक्ष युद्धवीर
विज्ञापन


कंथरिया ने कहा कि आज हम सभी को समाज में फैली कुरीतियों को दूर राष्ट्रकवि के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। मैथिलीशरण गुप्त ने काव्य के क्षेत्र में अपनी लेखनी से संपूर्ण देश में राष्ट्रभक्ति की भावना भर दी थी। शाम चार बजे के बाद भारत विकास परिषद, गहोई सेवा मंडल, गहोई महिला मंडल, उद्योग व्यापार मंडल, गहोई वैश्य प्रगति मंच, वैश्य

महासम्मेलन, लायंस क्लब, रोटरी क्लब आदि संगठनों द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो राठ रोड स्थित स्वयंवर गेस्ट हाउस से शुरू होकर घंटाघर, राजमार्ग होते हुए

गांधी चबूतरा तक पहुंची। इस दौरान राघवेंद्र सिंह परिहार, अनिल कुचया, संजय गुप्ता, दिलीप सेठ, रूपेंद्र गुप्ता, संजय विजपुरिया, भरत सेठ, मालती मिसुरिया, वंदना पहारिया, भूपेंद्र कंथरिया, शिवकुमार कुरेले, पवन गेड़ा, अमित गुप्ता लालू, मनोज गेड़ा, अरुण कंथरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें