फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी सैनिक दिलदार को अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में तैनात होकर देश की सेवा कर रहे थाना क्षेत्र के मालपुर निवासी 19 राष्ट्रीय राइफल्स के सैनिक दिलदार प्रजापति (35) के ट्रेन में मंगलवार को चढ़ते समय पैर फिसलने से पटरी पर गिर जाने से उनका निधन हो गया था। बुधवार को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

झांसी से आए 269 मीडियम सैन्य दल सेवा के वाहन में सूबेदार थोम्बरे 12 वर्दीधारी सैनिक पार्थिव शरीर को लेकर थाना कुठौंद के मालपुर गांव निवास पर पहुंचे थे। हाथों में तिरंगा, कंधे पर सैनिक का शव, मुख पर वंदे मातरम, भारत माता की जय वीर दिलदार अमर रहे के नारो से देशभक्ति व सैनिक सम्मान का भाव देखकर हर आंख नम नजर आई। फूलों से सजे वाहन में पार्थिव शरीर जब गांव के मार्गों से गुजरा तो क्षेत्रीय लोगों ने नमन कर पुष्प अर्पित किए। अंतिम यात्रा के बाद झांसी से आए सैनिकों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उनके 12 साल के बेटे महेंद्र ने पिता को मुखाग्नि दी। भाई की मौत से छोटा भाई धीरेंद्र बेहाल है।
दिलदार की पत्नी रंजना रो-रोकर बेहोश हो रही थी। अंतिम संस्कार के दौरान सीओ जालौन राम सिंह, पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन अखिलेश नगायच, सूबेदार दिनेश कुमार, वीरेंद्र निषाद, अमर सिंह, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें