फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डकोर में हेलीपैड व यार्ड डंप के लिए जमीन चिह्नित, अधिकारियों ने की पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर ब्लॉक के ग्राम डकोर में ग्राम सभा की जमीन पर हेलीपैड और यार्ड डंप बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश की और साथ ही ग्राम समाज की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाने की कार्रवाई भी की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार की योजना के तहत प्रत्येक ब्लॉक में हेलीपैड निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में डकोर गांव में लगभग 250 वर्ग मीटर भूमि चिह्नित की गई है, जहां 50×50 मीटर क्षेत्रफल में हेलीपैड बनाया जाएगा। इसके निर्माण से आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करने में मदद मिलेगी, वहीं वीआईपी दौरे के दौरान भी इसका उपयोग किया जा सकेगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नजदीक होने के कारण यह स्थान रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसके अलावा ओवरलोड वाहनों को खड़ा करने के लिए करीब चार बीघा भूमि को यार्ड डंप के रूप में चिह्नित किया गया है। यहां पकड़े गए वाहनों को सुरक्षित रखा जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन


लेखपाल अमित कुमार ने बताया कि ग्राम सभा की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर भूमि का समतलीकरण कराया जाएगा। साथ ही तार फेंसिंग और ट्यूबवेल की व्यवस्था कर यहां गौशाला के पशुओं के लिए हरा चारा उगाया जाएगा।

मौके पर ग्राम प्रधान सोनू यादव, बीडीओ रमेश चंद शर्मा, आरआई पवन कुमार, जेई शिवकुमार तथा कोतवाल विजय कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

हेलीपैड निर्माण की योजना से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे न केवल आपात सेवाएं सुदृढ़ होंगी, बल्कि डकोर क्षेत्र की पहचान भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें