रात में कमरे में जल रहा दीया अचानक कपड़ाें पर गिर गया और कमरे में आग लग गई। इस दौरान वहां सो रही एक महिला आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनाें ने उसे बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। आग से करीब एक लाख रुपये की गृहस्थी भी जल गई। कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव रंधीरपुर निवासी
रफीक मुहम्मद की 35 वर्षीय पत्नी रूबी शुक्र वार की रात अपने कमरे में सो रही थी जबकि पति रफीक छत पर सोया था। अन्य परिजन दूसरे कमरों में सोए थे। रूबी के कमरे में दीया जल रहा था। देर रात करीब 11 बजे अचानक जलता हुआ दीया, जमीन पर गिर गया। इससे फैले केरोसिन से वहां रखे कपड़ों में आग लग गई। रात का समय होने से किसी को कुछ पता
नहीं चला और आग ने विकराल रूप ले लिया। इसकी चपेट में आने पर रूबी की आंख खुली लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। वह बुरी तरह से लपटों में घिर गई और आग का गोला
बनकर इधर उधर भागने लगी। चीख पुकार सुनकर परिजनाें ने उसे बचाया। इस दौरान ग्रामीण मौके पर आए और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। परिजन रूबी को लेकर स्वास्थ्य कें द्र पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आग से करीब एक लाख रुपये की गृहस्थी राख हो गई।