फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नून नदी के रपटे पर रेलिंग न होने से जोखिम में जान

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। कालपी तहसील के ग्राम भदरेखी के बाहर से निकली नून नदी पर बने रपटे पर रेलिंग न होने से लोगों की जान पर आफत बनी हुई है, बारिश के मौसम में नदी उफान पर होती है और तीन फीट की ऊंचाई से पानी रपटे पर बहता है। ऐसे में ग्रामीण जान जोखिम में डालकर गुजरते हैं।
विज्ञापन

भदरेखी गांव के बाहर से निकली नून नदी का रपटे का निर्माण करीब दो दशक पहले बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे श्रीराम पाल ने कराया कराया था। हालांकि निर्माण के समय ही दोनों तरफ रेलिंग लगवाने की व्यवस्था नहीं की गई। आज तक यह रपटा अधूरा ही नजर आ रहा है,इस रपटे से रोजाना करीब एक दर्जन गांवों के पांच हजार से अधिक लोग आवागमन करते हैं।
इनमें भदरेखी, सधारा, परा, हैदलपुर, नसीरपुर, चुर्खी, नूरपुर, खल्ला खांकरी, मुसमरिया, अटरिया समेत अन्य गांव शामिल हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बारिश के समय इस रास्ते से निकलना खतरनाक हो जाता है। इसके बावजूद प्रशासन ने अब तक ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

भदरेखी के लोगों ने तहसील से लेकर जिला स्तर तक रपटे पर रेलिंग लगवाने के लिए शिकायती पत्र भेजा गया मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। भदरेखी निवासी नासिर, बल्लू व रामकुमार ने बताया कि पिछले वर्ष बारिश में रपटे के ऊपर से तेज बहाव में पानी गुजर रहा था। खेतों तक पहुंचने के लिए इसी रास्ते से निकलना पड़ा। बिना रेलिंग के खतरा और बढ़ गया। परा गांव के दिलीप पाल,हैदलपुर के दीपक वर्मा ने कहा कि उनका गांव रपटे के उस पार है।
यदि किसी कार्य से आटा थाना या कालपी जाना हो तो बरसात में उनका आना-जाना पूरी तरह से ठप हो जाता है। प्रधान सुनीता देवी ने बताया कि जल्द ही जिला प्रशासन को पत्र भेजा जाएगा ताकि रपटे पर रेलिंग लगवाई जा सके। एसडीएम कालपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है, निरीक्षण किया जाएगा, इसके बाद संबंधित विभाग के रेलिंग बनवाने के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें