उरई। रामनगर में बुधवार रात मजदूर ने मकान के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ईदगाह के पीछे निवासी मोनू (27) ने बुधवार की रात आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार की शाम को काम कर घर लौटा और सोने चला गया। गुरुवार सुबह जब पत्नी सीमा कमरे में पहुंची तो उसका शव फंदे पर लटका था।
परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। उसका एक तीन वर्षीय बेटा भी है। युवक की मौत से पत्नी सीमा सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी हरीशंकर चंद्र का कहना है कि जांच की जा रही है।