फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत, पुत्री ने चाचा पर जताया शक

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। नगर के मोहल्ला नई बस्ती रामचबूतरा में सोमवार शाम एक मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव घर के भीतर मिला और उसके मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुत्री ने अपने चाचा पर शक जताया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हाईवे किनारे स्थित नई बस्ती रामचबूतरा निवासी रामायण सिंह (45) ने तीन दिन पूर्व ही पुत्री की शादी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोहरापुर में की थी। शादी के बाद वह घर पर अकेले रह रहे थे। वह मजदूरी करते थे। सोमवार शाम अचानक उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
पिता की मौत की सूचना पाकर पहुंची पुत्री ने पुलिस को बताया कि उसे अपने चाचा पर संदेह है। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी राजेश कमल ने बताया कि शव के मुंह से खून का रिसाव हो रहा था, जिससे मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृतक की पुत्री द्वारा भी आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें