फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो बाइकों की टक्कर में मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। हमीरपुर जिले के थाना जरिया क्षेत्र के ग्राम दांदव निवासी 50 वर्षीय मजदूर रामफल की सोमवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से चिकासी की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसा ग्राम वीरा के पास हुआ, जहां आमने-सामने की टक्कर में रामफल गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं घायल के पुत्र मनीष उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी प्रभारी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मजदूर की मौत की सूचना मिली है, मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें