फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कूलर में करंट उतरने से मजदूर की मौत

Wed, 25 Sep 2024 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गए। युवक किराये के कमरा लेकर रहता था। उसकी मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरारखेरा में एदलपुर गांव निवासी रिंकू सिंह (32) किराये में कमरा लेकर रहता था। सोमवार की रात वह मजदूरी कर कमरे में पहुंचा और खाना खाकर जमीन पर सोने लगा। इसी दौरान कमरे में रखे कूलर में हाथ छूने से उसे करंट लग गया। जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

इसी दौरान मकान मालकिन किरन देवी ने उसके कमरे के सामने से निकलीं तो उसे जमीन में पड़ा देखकर वह अन्य लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज ले गई। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उसके तीन भाई व तीन बहनें गांव में माता-पिता के साथ रहते हैं और वह उरई में रहकर मजदूरी करता था। जिससे परिवार का भरण पोषण हो रहा था। उसकी मौत से पिता रामस्वरूप भाटिया, मां किरन देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें