पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज -मृतका के पिता ने दी पुलिस को तहरीर संवाद न्यूज एजेंसी। उरई। डकोर कोतवाली क्षेत्र के जैसारीकलां निवासी जगदीश पुत्र परमाई अहिरवार ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीती २ मई को वादी की पुत्री पिंकी (२६) को पति शिवकुमार पुत्र बांकेलाल, देवर जयकरन पुत्र बांकेलाल, ससुर बांकेलाल, सास लीला देवी सभी निवासी गढऱ ने घर पर जलाकर मार डाला। पीडि़त पिता ने आरोप लगाया कि उक्त लोग दहेज की मांगकर उसकी पुत्री को प्रताडि़त कर गाली गलौज करके जान से मारने की धमकी देते थे। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।