फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चार माह से बंद कोंच-वाराणसी रोडवेज बस सेवा फिर बहाल

विज्ञापन
फोटो-15-कोंच से बनारस जाती रोडवेज बस। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
कोंच। चार माह से बंद पड़ी कोंच-वाराणसी रोडवेज बस सेवा को फिर से बहाल कर दिया गया है। बस सेवा शुरू होने से नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों में खुशी है। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के आरएम झांसी के निर्देश पर बस का संचालन अब प्रतिदिन किया जाएगा।
विज्ञापन

बस के चालक आशीष पाटकार और परिचालक राघवेंद्र ने बताया कि बस प्रतिदिन सुबह 7:10 बजे कोंच बस स्टैंड से वाराणसी के लिए रवाना होगी। कोंच से उरई, कानपुर, फतेहपुर और प्रयागराज होते हुए बस वाराणसी पहुंचेगी। बस के शाम करीब 4 बजे प्रयागराज और रात 7:30 बजे वाराणसी पहुंचने का समय निर्धारित है।
वाराणसी से वापसी में बस रात करीब 1:30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर करीब एक बजे कोंच पहुंचेगी। बस सेवा बहाल होने से कोंच क्षेत्र के यात्रियों को वाराणसी और प्रयागराज के अलावा रास्ते में पड़ने वाले शहरों तक सीधे सफर की सुविधा मिलेगी। अब यात्रियों को उरई या अन्य स्थानों पर बस बदलने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक, व्यापारिक, शैक्षणिक और अन्य जरूरी कार्यों से वाराणसी-प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए यह बस सेवा उपयोगी साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें