फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में साढे उन्नीस करोड़ की लागत से चौड़ी होगी कोंच-उरई रोड

विज्ञापन
गड्ढों से भरी पचनदा कैलिया रोड बाईपास - फोटो : ORAI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोंच। कोंच-उरई मार्ग की चौड़ाई दो मीटर औैर बढ़ाए जाने को मंजूरी देकर धन भी अवमुक्त कर दिया हैै। इसी सप्ताह इसके चौड़ीकरण का काम शुरू हो सकता है। अभी पांच मीटर चौैड़ी होनेे के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैैं। अभी तक दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है।
कोंच-उरई रोड की लंबाई 28 किमी है और चौड़ाई महज पांच मीटर जिसके चलते इस सड़क पर फर्राटा भरनेे वालेे वाहनों को इस बात का अंदाजा ही नहीं रहता कि यह सड़क सिर्फ देखने भर में डबल लगती हैै और वाहनों की क्रॉसिंग में अक्सर भिड़ंत हो जाती है। जब इस सड़क का निर्माण ही हो रहा था तभी इसे और चौड़ा करनेे की मांगें उठती रहीं हैं लेेकिन शासन से मंजूरी नहीं होनेे की बात कह कर इसकी चौैड़ाई पांच मीटर रखी गई थी। नतीजा यह निकला कि चिकनी सड़क पर वाहनों की गति बेतहाशा बढ़ने के साथ ही हादसों की संख्या भी बढ़ गई। जनप्रतिनिधियों ने प्रयास करके शासन सेे इसकी चौड़ाई दो मीटर औैर बढ़वाने की स्वीकृति करा दी हैै और धन भी अवमुक्त हो गया है।
विज्ञापन

एई पीडब्ल्यूडी बीएल गौतम नेे बताया कि 28 किमी इस सड़क को दो मीटर औैर चौैड़ा किया जाना है जिस पर 19.41 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि इसी हफ्ते चौड़ीकरण का काम शुरू हो जाएगा और एक साल की अवधि में इसे पूरा कर लिया जाएगा। उम्मीद की जा सकती है कि इसके चौड़े हो जानेे के बाद दुर्घटनाओं पर लगाम लग सकेगी।
विज्ञापन

कैलिया बाईपास के जख्मों पर भी जल्दी लगेगा मरहम
कोंच। कोंच कस्बे के पश्चिम में बहुत ही महत्वपूर्ण कैलिया बाईपास अवस्थित है जिसका उपयोग बड़े वाहनों के आवागमन के लिए किया जाता है ताकि उनको शहर के भीतर घुसने देनेे से रोका जा सके, लेकिन इस बाईपास की हालत रखरखाव के अभाव और मानक विहीन निर्माण के कारण बेहद खराब हो गई और बड़े बड़ेे गड्ढों की भरमार हो गई। कई जगह तो गिट्टी और डामर ही गायब हैै, इस स्थिति में बड़े वाहनों की कौन कहेे, इस पर बाइक जैसेे छोटे वाहन तक निकल पाना मुश्किल हो गया है। नागरिक लंबे समय सेे इसकी मरम्मत की मांग उठातेे चलेे आ रहे हैं जो शायद अब पूरी होनेे बाली है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की अगर मानें तो जल्दी ही इस बाईपास की मरम्मत का काम गड्ढा मुक्ति में शुरू हो सकता है, जहां गड्ढे गहरेे हैं औैर सड़क ज्यादा डैमेज हैै वहां मनरेगा से सीसी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें