फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंच फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। शहर सिनेमा और गांव कस्बों की प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने वाले कोंच ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ 20 जून से होगा। यह आयोजन कोंच फिल्म फेस्टिवल के पेज एवं अन्य माध्यमों से होगा। उक्त जानकारी संयोजक पारसमणि अग्रवाल ने दी। बताया कि फिल्म फेस्टिवल में कल्ट दी कल्चरल सोसाइटी, अंजली इवेंट एवं उरई दर्शन के सहयोग से करीब डेढ़ हजार लोगों की सहभागिता ने फेस्टिवल को बड़ा रूप प्रदान कर दिया जबकि डिजिटल रूप से हो रहे इस आयोजन के हजारों लोग साक्षी बनेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फेस्टिवल का शुभारंभ सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म जबरिया जोड़ी, आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म आर्टिकल 15, अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2, ऋषि कपूर के साथ फिल्म मुल्क, बरेली की बर्फी, वेब सीरीज रंगबाज, सावधान इंडिया आदि में अभिनय करने वाले सीटीसीएस परिवार के ब्रांड एंबेसडर और बाल कलाकार रूबल जैन द्वारा किया जाएगा। शुभारंभ सेशन में ही फिल्म बबलू बैचलर, फिल्म राइड, फिल्म बाटला हाउस, फिल्म फैमिली ऑफ ठाकुरगंज, सावधान इंडिया, बरेली की बर्फी एवं राज्यपाल राम नाईक द्वारा स्वच्छ भारत अभियान सांग में अभिनय करने वाली बाल कलाकार अदिति जायसवाल अपनी धमाकेदार परफार्मेंस रखेंगी। विभिन्न मंचों पर अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकी अंशिका सिंह अपनी प्रस्तुति देगी। उन्होंने बताया कि 20 जून को ही सीरियल चिड़ियाघर के डायरेक्टर अनिल दुबे आपके सवाल सेशन में लोगों के सवालों का जवाब देंगे। 20 जून के कार्यक्रम का समापन शायर शफीकुर्रहमान कश्फी के काव्य पाठ से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें