फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रोवर रेंजर शिविर में गांठें बांधने व प्राथमिक सहायता का अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। मथुरा प्रसाद महाविद्यालय में आयोजित रोवर रेंजर प्रवेश एवं निपुण प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन सोमवार को युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भावना का प्रदर्शन देखने को मिला। यह शिविर 21 से 25 फरवरी तक संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्र में रोवर-रेंजरों को प्राथमिक सहायता के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए तथा विभिन्न प्रकार की गांठें बांधने का अभ्यास कराया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से आपात परिस्थितियों में तत्परता और दक्षता विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

रोवर प्रभारी डॉ. भूपेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को चार में विभाजित किया गया है, जिससे उनमें टीम भावना और प्रतिस्पर्धात्मक कौशल का विकास हो सके। रेंजर प्रभारी डॉ. मधुरलता द्विवेदी ने कहा कि रोवर-रेंजर का मूलमंत्र ‘हर काम के लिए तैयार रहो’ है। उन्होंने बताया कि शिविर का लक्ष्य प्रत्येक प्रतिभागी को स्वावलंबी, समाजसेवी और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनाना है। इस अवसर पर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स से जुड़े कैंप सहायक अनुज चौबे सहित हार्दिक, सनी, कृष्णा, नंदनी, रागिनी, साक्षी, मुस्कान, निशा, शिवानी, रश्मि, नम्रता, वैष्णवी, प्रतिज्ञा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें